Big News For Unemployed : बेरोजगारों के लिए बड़ी सौगात, चयनित अभ्यर्थी 2024 तक रहेंगे पात्र, 14 हजार पदों पर भर्ती

Big News For Unemployed : बेरोजगारों के लिए बड़ी सौगात, चयनित अभ्यर्थी 2024 तक रहेंगे पात्र, 14 हजार पदों पर भर्ती

Big News For Unemployed,

भोपाल, नवप्रदेश। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। जनजातीय कार्य विभाग के चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता वैधता अवधि बढ़ाकर 5 साल कर दी गई (Big News For Unemployed) है।

इससे पहले जनजातीय कार्य विभाग ने पात्रता अवधि 2 साथ थी। अब चयनित अभ्यर्थी 5 साल यानी साल 2024 तक के लिए पात्र रहेंगे। इस संदर्भ में जनजातीय कार्य विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता वैधता अवधि बढ़ाने को लेकर जनजातीय कार्य विभाग ने भी नोटिफिकेशन जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मई महीने में ही चयनित अभ्यार्थियों की पात्रता अवधि बढ़ाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।

पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने पात्रता अवधि 2 साल से बढ़ाकर 3 साल की थी. फिर 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर (Big News For Unemployed) दी। अब जनजातीय कार्य विभाग ने भी स्कूल शिक्षा विभाग की तरह चयनित शिक्षकों की पात्रता अवधि 5 साल बढ़ा दी है।

वहीं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए निर्धारित न्यूनतम 90 अंक के बदले अब से 75 अंक कर दिए गए हैं। न्यूनतम प्रतिशत 60 से घटाकर 50% कर दिया गया है। नए आदेश के तहत एससी, एसटी, ओबीसी दिव्यांगजन के लिए न्यूनतम प्रतिशत समान (Big News For Unemployed) हो गया है।

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों में 14 हज़ार शिक्षकों की नियुक्ति करेगी।

14 हज़ार शिक्षकों के पद शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में पास अभ्यर्थियों में से ही भरने को लेकर तैयारी की जा रही है। 2018 में ली गई शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 2019 में जारी किया गया था।

पात्रता अवधि 5 साल किए जाने के बाद अगस्त 2024 तक चयनित अभ्यर्थी पात्र रहेंगे। माध्यमिक शिक्षक परीक्षा का रिजल्ट 26 अक्टूबर 2019 को घोषित हुआ था। ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों की पत्रता अवधि 26 अक्टूबर 2024 तक होगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *