Bat Soup : महिला टीचर पी रही थी चमगादड़ का सूप, हो गई गिरफ्तार
May 16, 2024

Bat Soup : महिला टीचर पी रही थी चमगादड़ का सूप, हो गई गिरफ्तार

थाइलैंड, नवप्रदेश। थाईलैंड में एक महिला को सूप पीने की वजह से गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि महिला चमगादड़ का सूप पी रही थी। महिला टीचर और यूट्यूब क्रिएटर है। महिला ने  चमगादड़ का सूप पीने का वीडियो अपलोड किया था। 

महिला को अपनी हरकत के लिए 5 साल जेल में रहना पड़ सकता है या बतौर जुर्माना 11 लाख रुपए देने पड़ सकते हैं। हालांकि, महिला ने माफी मांग ली है।

वहीं कई स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों ने कहा इस तरह की हरकत से दोबारा महामारी शुरू होने का खतरा पैदा हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला की गिरफ्तारी थाइलैंड के उत्‍तर पूर्व में स्थित सखोन नखोन प्रोविंस से 9 नवम्‍बर को हुई। महिला को थाइलैंड के वाइल्‍ड लाइफ कानून के उल्‍लंघन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि जब महिला की गिरफ्तारी हुई तो उन्‍होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ तौर पर इनकार कर दिया।

हालांकि, एक और वीडियो में महिला चमगादड़ खाने की बात पर कई लोगों से माफी मांगती हुई नजर आई। महिला ने कहा कि ऐसा करने के पीछे उनकी नीयत खराब नहीं थी, ऐसा करते हुए उन्होंने ज्‍यादा विचार नहीं किया था। यूट्यूबर और टीचर ने वादा किया कि वह आगे से चमगादड़ नहीं खाएंगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *