छत्तीसगढ़जॉब्स

Employment Fair : 15-16 फरवरी को जगदलपुर में होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 8 फरवरी तक आवेदन

बस्तर संभाग के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। 15 और 16 फरवरी को जगदलपुर में एक विशाल संभाग स्तरीय रोजगार मेला आयोजित (Employment Fair) किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां और रोजगार की तलाश कर रहे युवा एक ही मंच पर जुड़ेंगे। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

https://youtu.be/Qg6Pvcyhpj8

इस आयोजन का संचालन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा किया जा रहा है। विभाग ने निजी क्षेत्र की उन सभी संस्थाओं और नियोक्ताओं को आमंत्रित किया है, जो अपनी संस्थाओं में रिक्त पदों की भर्ती करना चाहते हैं। विभाग के अनुसार यह रोजगार मेला नियोजकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

मेले में शामिल होने के इच्छुक नियोक्ताओं को अपनी रिक्तियों से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर 8 फरवरी तक जमा (Employment Fair) करनी होगी। आवेदन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल ddirempl@gmail.com अथवा विभागीय पोर्टल erojgar.cg.gov.in के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा दी गई है।

https://youtu.be/FvhC5XZ64Js

रोजगार विभाग के उपसंचालक जय प्रकाश कौशिक ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए निजी नियोजकों का पंजीयन अनिवार्य है। इसके लिए संस्था प्रमुख का नाम, जीएसटी नंबर या फर्म पंजीयन, पैन या टेन नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जैसी आवश्यक जानकारियां देना जरूरी होगा।

विभाग ने सभी इच्छुक नियोक्ताओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया (Employment Fair) पूरी करें, ताकि रोजगार मेले का सफल आयोजन किया जा सके और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

Related Articles

Back to top button