छत्तीसगढ़

Bamhnidih Nagar Panchayat Oath Ceremony : नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह (Bamhnidih Nagar Panchayat Oath Ceremony) में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई, गुरुवार को सुबह 10:30 बजे आईटीआई ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना सहित सभी पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

नगर पंचायत बम्हनीडीह (Bamhnidih Nagar Panchayat Oath Ceremony) के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

समारोह में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथियों की भी रहेगी मौजूदगी

नगर पंचायत बम्हनीडीह (Bamhnidih Nagar Panchayat Oath Ceremony) में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बड़ी संख्या में लोगों की रहेगी उपस्थिति

नगर पंचायत बम्हनीडीह (Bamhnidih Nagar Panchayat Oath Ceremony) में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

Back to top button