छत्तीसगढ़

Balodabazar Rail Project : बलौदाबाजार के 36 गांवों की 849 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित, नई रेल लाइन के लिए सूची जारी

रायपुर। खरसिया-परमालकसा वाया बलौदाबाजार-नवा रायपुर नई रेल लाइन परियोजना (Balodabazar Rail Project) के लिए रेलवे ने प्रभावित भू-स्वामियों की सूची जारी कर दी है। बलौदाबाजार जिले के 36 गांवों की 343.56 हेक्टेयर (करीब 848.95 एकड़) भूमि अधिग्रहित की जाएगी। प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों को 30 दिनों के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।

36 गांव होंगे प्रभावित Balodabazar Rail Project

नई रेल लाइन परियोजना (Balodabazar Rail Project) के तहत बलौदाबाजार तहसील के 14 गांव, पलारी तहसील के 13 गांव और लवन तहसील के 9 गांव प्रभावित होंगे। रेलवे प्रशासन ने अधिग्रहण के लिए प्रभावित भू-स्वामियों की सूची सार्वजनिक कर दी है।

278 किमी लंबी रेल लाइन, 2031 तक लक्ष्य

करीब 278 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना (Balodabazar Rail Project) को केंद्र सरकार की गति शक्ति योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। परियोजना को वर्ष 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह रेल लाइन रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायपुर और दुर्ग सहित छह जिलों से होकर गुजरेगी।

1,715 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि का होगा अधिग्रहण

पूरी परियोजना के लिए 1,715.85 हेक्टेयर (करीब 4,240.08 एकड़) भूमि अधिग्रहित की जाएगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत 8,741 करोड़ रुपये है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

दावा-आपत्ति के लिए 30 दिन का समय

रेलवे प्रशासन ने प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों से निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button