Raipur Registration Department Order : अवकाश में भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय, राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में राजस्व संग्रह को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला (Raipur Registration Department Order) लिया है। पंजीयन विभाग ने आदेश जारी कर मार्च के अंत में पड़ने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय संपत्ति पंजीयन से जुड़े लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने और राजस्व लक्ष्य को प्रभावित होने से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

इन तारीखों को भी खुले रहेंगे कार्यालय
जारी आदेश के अनुसार, जिन दिनों सामान्यतः अवकाश रहता है, उन दिनों भी पंजीयन कार्य जारी रहेगा। 22 मार्च (चौथा रविवार), 28 मार्च (अंतिम शनिवार), 29 मार्च (अंतिम रविवार) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी कार्यालय खुले रहेंगे और दस्तावेजों का पंजीयन किया जाएगा।
31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन भी रहेगा चालू
पंजीयन कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए बैंकिंग व्यवस्था को भी सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। 31 मार्च तक सभी जरूरी लेनदेन सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी बाधा न आए।
जिला स्तर पर जारी हुए निर्देश, अफसरों को जिम्मेदारी
कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक रायपुर की ओर से सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी (Raipur Registration Department Order) कर दिए गए हैं। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पंजीयन प्रक्रिया सामान्य दिनों की तरह ही सुचारू रूप से चलती रहे।
संपत्ति खरीदारों के लिए राहत, समय की कमी नहीं बनेगी बाधा
इस फैसले से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में संपत्ति पंजीयन (Raipur Registration Department Order) कराना चाहते हैं। अवकाश के कारण काम अटकने की समस्या अब नहीं होगी और लोग निर्धारित समय सीमा में अपना कार्य पूरा कर सकेंगे।



