Infrastructure Janjgir-Champa : एक साथ सैकड़ों कामों की सौगात से बदलेगी तस्वीर, जिले को मिली विकास की बड़ी ताकत

रिपोर्टर : साहिल राज लहरे
जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी में रविवार को अलग ही माहौल देखने (Infrastructure Janjgir-Champa) को मिला। सुबह से लोगों की आवाजाही बढ़ी रही और विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों के बीच उत्सुकता साफ नजर आई। क्षेत्र में लंबे समय से जिन सुविधाओं की मांग उठती रही, उन्हें लेकर बड़ी घोषणाओं के बाद लोगों में चर्चा का दौर चलता रहा।
कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। विकास योजनाओं को लेकर लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ सीधे गांव और शहरों तक पहुंचेगा। इसी बीच जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी गई।
जिले को मिली 295 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात : Infrastructure Janjgir-Champa
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम पोंड़ी में आयोजित कार्यक्रम में 295 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 70.10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 159 कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल रहा।
कई क्षेत्रों में बढ़ेंगी सुविधाएं
इन परियोजनाओं के जरिए सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय अधोसंरचना और ग्रामीण विकास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे जिले के विभिन्न हिस्सों में आधारभूत व्यवस्थाएं मजबूत होंगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
पूजा अर्चना के साथ किया शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधिविधान से पूजा अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं पूर्ण हो चुके कार्यों का बटन दबाकर लोकार्पण करते हुए उन्हें जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन जांजगीर चांपा जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
सरकार की प्राथमिकता में जनसुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद जिले में विकास की नई संभावनाएं सामने आएंगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
कई विभागों के कार्य हुए शामिल
लोकार्पित 159 कार्यों में जल संसाधन, वन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीजीएमएससी, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्य शामिल (Infrastructure Janjgir-Champa) हैं। वहीं भूमिपूजन किए गए 182 कार्यों में जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, सीजीएमएससी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होते, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बनते हैं। सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ जनकल्याण एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद कमलेश जांगड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



