दुनिया

चीन में मकान ढहा, पांच की मौत, एक घायल

वुहान। चीन में हुबेई प्रांत के एक गांव में एक पुराने मकान के ढहने से मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा शिंझुगुआन गांव में मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे हुआ। हादसे के समय कुछ श्रमिक घर में निर्माण कार्य कर रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

 

Related Articles

Back to top button