छत्तीसगढ़ पहुंचते ही पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-अपने वादों को भूल गई छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ पहुंचते ही पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-अपने वादों को भूल गई छत्तीसगढ़ सरकार

As soon as he reached Chhattisgarh, Purandeshwari targeted the Congress, said - Chhattisgarh government has forgotten its promises

D.Purandeshwari

Purandeshwari : आरंग के दीपावली मिलन समारोह में होगी शामिल

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी (Purandeshwari)आज दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची। आरंग में भाजपा के वृहद् दीपावली मिलन समारोह के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया है,जिसमे हिस्सा लेने पुरंदेश्वरी खास तौर पर रायपुर पहुंची हैं।

वादों से पीछे हटी सरकार-पुरंदेश्वरी

शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंचते ही रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार पर चुनाव के समय प्रदेशवासियों से किये गए सभी वादे भूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोसना पत्र में जो वेड किये थे उनमे से कई वादे अब तक पुरे नहीं हो पाए हैं। जो हुआ उसमे जनता का सरोकार काफी कम है। पुरंदेश्वरी ने याद दिलाते हुए कहा कि शारब बंदी, बेरोजगारी भत्ता, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा जैसे कई वादे हैं जो सरकार ने तीन साल में भी पूरा नहीं किया।

पुरंदेश्वरी (Purandeshwari) ने सरकार के काम काज विकास विरोधी करार देते हुए कहा कि अब प्रदेशवासी आगामी विधनसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। अब मतदाता भाजपा को आशीर्वाद देने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। लोग समझ चुके हैं कि कांग्रेस को शासन की जिम्मेदारी देकर कितनी भूल की है।

पदयात्रा केवल दिखावा

कांग्रेस 14 नवंबर से महंगाई के खिलाफ लोगों को जोड़ने पदयात्रा करने जा रही है,जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरी झंडी दिखाएंगे। अब कांग्रेस के पदयात्रा को लेकर भाजपा प्रभारी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ अपनी पदयात्रा के बजाय प्रदेशवासियों को सरकार ये बताए कि रेत माफिया, शराब माफिया जो सक्रिय है उस पर रोक लगाने में ये सरकार पूरी तरह से फेल है। अब जनता ही आने वाले समय में बताएगी कि कौन मजबूत और कौन कमजोर है।

प्रदेश कार्यकारिणी में बनेगी रणनीति

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि बीते दिनों दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई अहम निर्णय लिया गया है। अब पारी है प्रदेश कार्यकारिणी की,जिसमे कई सुझाव लिए जायेंगे और आगामी रणनीति भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा की भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को होगी। छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। अब चुनाव में शेष बचे 2 सैलून में प्रदेश की जनता तक अपनी पहुंच बनाने और राज्य सरकार की बखिया उधेड़ने भाजपा ने जोर आजमाइश भी शुरू कर दिया है। इन्ही सब नीतियों को मजबूत करने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में चर्चा होने के कयास लगाये जा रहे हैं।

5 हजार कार्यकर्ता करेंगे भाजपा में प्रवेश

शुक्रवार को आरंग में भाजपा का दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी और रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आरंग की दिवाली मिलन समारोह हाईस्कूल मैदान में आयोजित की गई है, सूत्र बताते हैं कि इस आयोजन में 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा (Purandeshwari) में प्रवेश केंगे। यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगेगा। हालांकि गुरुवार को ही चार लोग भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अब राजनीतिक पंडितों की नजर शुक्रवार शाम आरंग में होने वाले भाजपा की आमसभा पर टिकी हुई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *