'सीता' के करीब 30 साल बाद 'राम' की भी भाजपा में एंट्री, तब 'रावण' ने बताया था..

‘सीता’ के करीब 30 साल बाद ‘राम’ की भी भाजपा में एंट्री, तब ‘रावण’ ने बताया था..

arun govil join bjp, tv seriar ram join bjp, navpradesh,

arun govil join bjp

Arun Govil Join BJP : उन्होंने गुरुवार को भाजपा दफ्तर पहुंचकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की

नई दिल्ली/ए.। Arun Govil Join BJP : रामायण सीरीयल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले वाले अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने गुरुवार को भाजपा दफ्तर पहुंचकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

उल्लेखनीय है गोविल (Arun Govil Join BJP) से रामनंद सागर की ही रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी भाजपा मेंं शामिल हो चुकी हैं। अब चिखलिया भाजपा में शामिल होने के करीब 30 साल बाद गोविल भी भाजपाई हो गए हैं। चिखलिया ने 1991 में बडोदरा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वे जीती भी थीं।

तब ‘रावण’ ने दीपिका को बताया था आपको खोज रहे आडवाणीजी :

तब दीपिका ने अपने भाजपा प्रवेश को लेकर एक किस्सा साझा किया था। उन्होंंने बताया था- ‘गुजरात में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरी अरविंद त्रिवेदी से भेंट हुई थीं। उन्होंने सीरीयल में रावण की भूमिका निभाई थी। उन्होंने मुझसे कहा- आपको आडवाणी जी खोज रहे हैं। उन्हें आपका नंबर चाहिए। आडवाणीजी से मुलाकात के बाद उन्होंने मुझे भाजपा ज्वाइन करने को लेकर सवाल किया, जिसके बाद मैं राजनीति में आई।’

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed