मनोरंजन

‘पुष्पा 2’ के लिए अल्लू अर्जुन ने लिए इतने करोड़ की फीस करोड़, रश्मिका और फहद फाजिल को मिले सिर्फ…

-अल्लू अर्जुन सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भारतीय अभिनेता बन गए

Allu Arjun fee for Pushpa 2: एक्टर अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ से धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। इस समय हर तरफ पुष्पा 2 का मूड बना हुआ है। दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘पुष्पा 2 5 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। क्या आप जानते हैं 500 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने कितनी फीस ली?

अल्लू अर्जुन सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भारतीय अभिनेता बन गए हैं। पहले थलपति विजय एक ऐसे अभिनेता थे जो काफी ज्यादा फीस लेते थे। आने वाली ‘पुष्पा 2’ के लिए अल्लू अर्जुन ने 100-200 नहीं बल्कि 300 करोड़ रुपये तक फीस ली है। उनके मुकाबले फहाद फाजिल और रश्मिका मंदाना को बहुत कम पैसे मिले हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन सबसे ज्यादा यानी 300 करोड़ कमाने वाले भारतीय अभिनेता हैं। वहीं फिल्म की मुख्य हीरोइन रश्मिका मंदाना को सिर्फ 10 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं विलेन फहद फाजिल को सिर्फ 8 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 10 करोड़ की कमाई करने वाली रश्मिका ए लिस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। वह दीपिका, आलिया से भी आगे निकल गई हैं। लेकिन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के पारिश्रमिक में बहुत बड़ा अंतर होता है।

Related Articles

Back to top button