छत्तीसगढ़राजनीति

AICC Members List : AICC मेंबरों की सूची जारी… छत्तीसगढ़ के 52 नेताओं को बनाया गया मेंबर…देखें सूची

रायपुर/नवप्रदेश। AICC Members List : कांग्रेस अधिवेशन के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। रविवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर पहुंची। रायपुर पहुची कुमारी सैलजा ने कहा कि अधिवेशन नज़दीक है सब मेहनत से लगे हैं। कई कार्यक्रम हमारे होंगे सब्जेक्ट कमेटी, स्टेयरिंग कमेटी की बैठक होनी है। देशभर से 15000 कांग्रेस डेलीगेट्स को इनवाइट किया गया है। कांग्रेसी स्वागत के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। नामकरण पर मुख्य स्थल महाधिवेशन का शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर होगा। महाधिवेशन के बाद पब्लिक रैली सीनियर नेता स्व. मोतीलाल वोरा की याद में रखी गई है।

इसी बीच AICC सदस्यों की सूची (AICC Members List) जारी हो गयी है। छत्तीसगढ़ के 52 नेताओं को AICC में सदस्य बनाया गया है। सभी सदस्य सीडब्ल्यूसी चुनाव के लिए वोट करेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने AICC मेंबरों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ के 52 नेताओं को AICC मेंबर बनाया गया है। सभी मेंबर CWC चुनाव के लिए वोट करेंगे। CM भूपेश बघेल, मोहन मरकाम समेत प्रदेश के सभी मंत्रियों को AICC का मेंबर बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button