देश

Odisha Train Accident: आपके काम को सलाम! ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद रक्तदान के लिए अस्पताल के बाहर कतार

बालासोर। odisha train accident: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस त्रासदी में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायल मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों की जान बचाने के लिए ओडिशा के लोगों ने बहुत ही सराहनीय कार्य शुरू किया है। घायलों को रक्त (खून) की आवश्यकता होने के कारण बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए अस्पताल के बाहर कतारें लग गई हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1664831431523090434?cxt=HHwWhIC27bjX1ZouAAAA

ओडिशा के लोग अपना रक्तदान कर दुर्घटना पीडि़तों को बचाने की पहल कर रहे हैं। इस ट्रेन हादसे के बाद लोग सरकार की ओर से बिना किसी अपील के अनायास ही रक्तदान करने अस्पताल पहुंच गए हैं। बालासोर ट्रेन हादसे में 900 से ज्यादा घायल इनके इलाज के लिए ब्लड की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए ओडिशा के लोग सामने आए हैं। उन्होंने सभी की जान बचाने का फैसला किया है। इस हादसे के बाद ओडिशा के अस्पताल के बाहर रक्तदान करने वालों की कतार लग गई है।

https://twitter.com/i/status/1664831431523090434

इतने लोगों के यहां आने की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। वह समझ गए कि ये सभी लोग केवल रक्तदान करने आए हैं। ये लोग घायलों की जान बचाना चाहते हैं। मुश्किल घड़ी में भी देश ऐसी तस्वीर देखता है तो पता चलता है कि दुनिया में इंसानियत अभी भी बाकी है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर पहुंचकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। इस बीच, ओडिशा के कई अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे हैं। ऐसे हादसों में ज्यादा खून बहने से घायलों की मौत हो जाती है।

अस्पतालों को रक्त की तत्काल आवश्यकता है। अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन यह संख्या और आगे न बढ़े इसलिए लोगों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रक्तदान करने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button