छत्तीसगढ़

शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया,मामला दर्ज

रायपुर । शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाये जाने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिमा सागर वार्ड ब्वाय स्कूल के पास धमतरी निवासी प्रार्थिया 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 18 मई 2013 को पुरानी बस्ती गोगांव गुढिय़ारी में यशवन्त साहू 24 वर्ष पिता रमेश साहू ने शादी करने का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button