छत्तीसगढ़शहर

Congratulations : गृह मंत्री ने सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई…

रायपुर/नवप्रदेश। Congratulations : भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना हेतु मेडल प्रदान करने की घोषणा की गयी है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मानित तीनों पुलिस अधिकारियों को बधाई दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष-2021 के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस के बेमेतरा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (Congratulation) राजीव शर्मा, राजनांदगांव में पदस्थ उपनिरीक्षक इंदिरा वैष्णव और बस्तर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक इंदु शर्मा को अलग-अलग प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना करने पर पुरस्कृत किया जाएगा।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने इन तीनों अधिकारियों को मेडल मिलने पर बधाई दी है।

भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को अलग-अलग प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना करने पर पुरस्कृत किया जाएगा। तीन अधिकारियों को अलग-अलग रेप प्रकरणों के मामले में इन्वेस्टिगेशन कर अपराधियों को सजा दिलाई थी, ये सम्मान उसी के लिए दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना हेतु मेडल देनेे की घोषणा की गयी है। भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष उत्कृष्ट विवेचना (Congratulation) करने पुलिस अधिकारियों को मेडल प्रदान किया जाता है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने उक्त तीनों अधिकारियों को मेडल मिलने पर बधाई दी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्कृष्ट विवेचना के बाद पुलिस अधिकारियों की अनुशंसा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गयी थी।

Related Articles

Back to top button