देश

BREAKING : तंत्र साधना से अमरत्व हासिल करने के चक्कर में गई तीन युवकों की जान, जंगल में…

Tantra Mantra : जंगल में पेड़ पर लटके मिले शव

ठाणे/ए। Tantra Mantra : अमृत्व प्राप्ति के लिए की जा रही तांत्रिक साधना (tantra mantra) के चक्कर में तीन युवकों के जान गंवाने का मामला सामने आया है। तीनों ने गांव से दूर जंगल में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर यानी लक्ष्मी पूजा के दिन अमावस्या की रात को करीब 11 बजे नितीन भेरे, महेंद्र दुभेले तथा मुकेश घावट लापता हो गए। जिसके बाद उनकी पताशाजी की गई। इस दौरान तीनों के शव जंगल में एक पेड़ से लटके मिले।

तीनों के शव जिस अवस्था मिले और तीनों को लेकर गांव मेंं जो चर्चा थी उसके मुताबिक कहा जा रहा है कि एक तो लक्ष्मीपूजन को अमावस्या की रात को मुक्ति व अमरत्व प्राप्त करने के लिए तीनों ने तंत्र मंत्र (tantra mantra) के चक्कर मेें अपनी जान दी होगी। तीनों ने किसी को तो भी मुक्ति दिलाने की बात कही थी। लेकिन कहा जा रहा है कि ऐसा न होकर तीनों की हत्या की गई है। लिहाजा पुलिस अब दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतकों मेंं एक विवाहित युवक भी शामिल है। मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहपूरा गांव गांव का है।

Related Articles

Back to top button