मनोरंजन

BIG BREAKING : अमिताभ, अभिषेक के बाद ऐश्वर्या-आराध्या को भी कोरोना, खुद…

मुंबई/नवप्रदेश। ऐश्वर्या राय (aishwarya rai) व आराध्या (aradhya) को भी कोरोना (corona infected) हुआ है। जी हां सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद अब अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय (aishwarya rai) और उनकी बेटी आराध्या (aradhya) भी कोरोना (corona infected) संक्रमि पाई गई हैं।

खुद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। रिपोट्र्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमिताभ बच्चन के जल्दी ठीक होने की कामना की है। अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने कोरोना संक्रमित होनी की खबर खुद ट्वीट करके दी थी। और बाद में वे अभिषेक बच्चन के साथ नानावटी अस्पताल में भर्ती हो गए।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को भी कोरोना है। उन्होंने बताया कि जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। राजेश टोपे ने कहा- हम बच्चन परिवार को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button