
छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अगले कुछ दिन खास (Placement Camp) रहने वाले हैं। रोजगार मेलों और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर युवाओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है। कई अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज तैयार करने और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। रोजगार कार्यालयों में भी पूछताछ बढ़ गई है।
सरकारी और निजी क्षेत्र में अलग अलग पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद बढ़ी है। खासतौर पर 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए कई पद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
दुर्ग में लगेगा बड़ा रोजगार मेला : Placement Camp
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग और छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन शिवाजी नगर दुर्ग स्थित संस्थान परिसर में होगा। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग और अन्य योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे।
बिलासपुर में प्रशिक्षक भर्ती
बिलासपुर में कृषि प्रसार डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रशिक्षक यानी फेसिलिटेटर की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस पद के लिए कृषि या उद्यानिकी में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी रखा गया है। अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है।
राजनांदगांव में 332 पदों पर संविदा भर्ती
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिलों में कुल 332 पदों पर संविदा भर्ती (Placement Camp) की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2026 शाम 5 बजे तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
महासमुंद में 276 पदों पर भर्ती
महासमुंद जिले में 21 मई को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बरोड़ा बाजार महासमुंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां शामिल होंगी और 12वीं पास तथा स्नातक अभ्यर्थियों के लिए कुल 276 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
दस्तावेज साथ लाना जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ (Placement Camp) लाने होंगे। साथ ही रोजगार विभाग की वेबसाइट या छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर ऑनलाइन आवेदन करना भी अनिवार्य बताया गया है।



