छत्तीसगढ़

Illegal Mining : मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, आधी रात नदी में पहुंची टीम, मशीनें छोड़कर भागे लोग

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन को लेकर प्रशासनिक सख्ती लगातार बढ़ती दिखाई (Illegal Mining) दे रही है। कई जिलों में देर रात तक कार्रवाई चलने की खबरों के बाद खनन कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल तेज हो गई है। नदी घाटों के आसपास भी पुलिस और प्रशासन की गतिविधियां बढ़ी हुई नजर आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि अब अवैध उत्खनन पर पहले से ज्यादा कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती के बाद बिलासपुर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ समेत कई जिलों में संयुक्त टीमें सक्रिय हो गई हैं। केंद्रीय उड़नदस्ता दल और स्थानीय खनिज विभाग की टीमों ने कई जगहों पर दबिश देकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आधी रात नदी में मारी गई दबिश : Illegal Mining

बिलासपुर जिले में शिवनाथ नदी के घाटों पर रात के समय छापेमारी की गई। टीम ने मौके पर मशीनों से अवैध रूप से रेत उत्खनन होते पाया। कार्रवाई के दौरान तीन चैन माउंटेन मशीनों को जब्त किया गया।

मशीनें छोड़कर भागे ऑपरेटर

अधिकारियों के पहुंचते ही मशीन चला रहे लोग मौके से फरार हो गए। बताया गया कि उदईबंद और अमलडीहा घाट में नदी के भीतर मशीनें उतारकर रेत की खुदाई की जा रही थी।

कई इलाकों में जारी है अवैध उत्खनन

जानकारी के मुताबिक बेलगहना, कोनचरा, सोढ़ाखुर्द और करहीकछार क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें सामने आ रही हैं। रात के समय भारी मशीनों से रेत निकालकर परिवहन किए जाने की बात कही जा रही है।

जांजगीर में बनाई गई विशेष टीम

जांजगीर चांपा जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन (Illegal Mining) किया गया है। संयुक्त टीम ने पहले ही दिन केवा घाट और शिवरीनारायण इलाके में कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को पकड़ा।

ड्रोन से रखी जा रही नजर

प्रशासन अब नदी घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन के जरिए भी कर रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार पेट्रोलिंग और जांच अभियान चला रही है।

अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई (Illegal Mining) की जाएगी। इसके लिए राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम लगातार अभियान चलाएगी।

पुलिस ने जारी किया नंबर

जांजगीर पुलिस ने लोगों से अवैध रेत उत्खनन की जानकारी देने की अपील की है। इसके लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जहां सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button