छत्तीसगढ़

Murder Mystery :भंवतरा में खूनी वारदात का खुलासा, जिस बेटे पर था परिवार का भरोसा, उसी ने क्यों रची चार हत्याओं की खौफनाक साजिश

जांजगीर चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की हत्या की खबर से फैली सनसनी के बीच अब पुलिस जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है। गांव में गुरुवार सुबह से जिस वारदात को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही थीं, उसमें अब परिवार के ही एक सदस्य का नाम सामने आने से लोग हैरान हैं। पूरे गांव में इस बात को लेकर डर और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

सुबह जब निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने घर के भीतर खून से सने शव देखे थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि इस वारदात के पीछे अपने ही परिवार का हाथ निकल सकता है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ और जांच के बाद अब मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

बेटा और पोता निकले मुख्य आरोपी : Murder Mystery

पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक का बेटा सोना साय कश्यप निकला है। जांच में सामने आया कि उसने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, शांति बाई, पीताम्बर कश्यप और कुमारी मोगरा शामिल हैं। चारों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी।

संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में पता चला है कि परिवार में पैतृक जमीन और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद (Murder Mystery) चल रहा था। इसी बात को लेकर घर के भीतर तनाव बढ़ता जा रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद धीरे धीरे इतना गंभीर हो गया कि आखिरकार आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया। गांव के लोगों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से झगड़े की स्थिति बनी हुई थी।

पहले भी हत्या के मामले में जा चुका है जेल

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि आरोपी सोना साय कश्यप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जानकारी के मुताबिक उसने कई साल पहले अपने बड़े भाई की हत्या की थी। उस मामले में वह करीब 15 साल तक जेल में रहा था। हाल ही में सजा पूरी होने के बाद गांव लौटा था लेकिन लौटने के बाद भी परिवार में विवाद खत्म नहीं हुआ।

सुबह ऐसे खुला पूरे मामले का राज

गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे मिस्त्री ने सबसे पहले शव देखे। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी पर शक हुआ और हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसी दौरान पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे भवंतरा गांव में डर का माहौल (Murder Mystery) बना हुआ है। लोग अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि परिवार के अंदर का विवाद इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में बाकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी पड़ताल जारी है।

Related Articles

Back to top button