देश

Suvendu Adhikari Net Worth : बंगाल के नए मुख्यमंत्री की सादगी ने सबको चौंकाया, न कार न सोना, घर में सिर्फ इतनी नकदी

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा नए मुख्यमंत्री की सादगी को लेकर हो रही है। जहां बड़े नेताओं की करोड़ों की संपत्ति अक्सर सुर्खियों में रहती है, वहीं इस बार लोगों का ध्यान उस हलफनामे पर टिक गया है जिसमें बेहद सीमित नकदी और साधारण संपत्ति का ब्योरा सामने आया है।

राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक लोग इसी बात की चर्चा (Suvendu Adhikari Net Worth) कर रहे हैं कि इतने बड़े पद तक पहुंचने वाले नेता के पास न अपनी कार है और न ही सोने में बड़ा निवेश। मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले सामने आए संपत्ति के आंकड़ों ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

घर में सिर्फ 12 हजार रुपए नकद

हलफनामे के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी के पास केवल 12 हजार रुपए नकद बताए गए हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति करीब 85 लाख 87 हजार रुपए बताई गई है। इसमें चल संपत्ति लगभग 24 लाख 57 हजार रुपए और अचल संपत्ति करीब 61 लाख 30 हजार रुपए की शामिल है।

कई बैंक खातों में जमा है रकम : Suvendu Adhikari Net Worth

दिए गए ब्यौरे के अनुसार उनके अलग अलग बैंकों में कुल 14 खाते हैं। इनमें राष्ट्रीयकृत और सहकारी बैंक दोनों शामिल हैं। इन खातों में कुल जमा राशि करीब 7 लाख 34 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, किसान विकास पत्र और डाकघर बचत योजनाओं में भी निवेश किया हुआ है।

जमीन और फ्लैट भी हैं संपत्ति में शामिल

अचल संपत्ति में पूर्वी मिदनापुर जिले की कृषि भूमि और कुछ रिहायशी संपत्तियों का जिक्र किया गया है। नंदीग्राम और आसपास के इलाकों में कृषि जमीन उनके नाम पर दर्ज बताई गई है। इसके अलावा तमलुक और कुमारपुर इलाके में फ्लैट और पुश्तैनी संपत्ति भी शामिल है।

किसी तरह का कर्ज नहीं

हलफनामे के अनुसार शुभेंदु अधिकारी पर किसी भी प्रकार का बैंक कर्ज या सरकारी बकाया (Suvendu Adhikari Net Worth) नहीं है। वित्त वर्ष 2024 25 में उनकी कुल आय लगभग 17 लाख 38 हजार रुपए बताई गई है। उनकी आय के मुख्य स्रोत विधायक वेतन, सांसद पेंशन और व्यवसाय बताए गए हैं।

ममता बनर्जी को हराकर बने सबसे चर्चित चेहरा

शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए ममता बनर्जी को हराया। कभी तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे शुभेंदु बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में बहुमत हासिल किया और पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।

Related Articles

Back to top button