
रायपुर में इस बार क्रिकेट को लेकर अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। आईपीएल मुकाबलों की चर्चा अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि अब राजधानी में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर हलचल तेज (Women Cricket) हो गई है। खेल प्रेमियों के बीच लगातार इसी बात की चर्चा है कि पहली बार भारतीय महिला टीम यहां मैदान पर उतरने वाली है।
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम के आसपास भी क्रिकेट फैंस में उत्साह बढ़ गया है। शहर के खेल प्रेमी इसे रायपुर के लिए बड़ा मौका मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब राजधानी सिर्फ बड़े घरेलू मुकाबलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी भी करेगी।
अक्टूबर में खेली जाएगी टी20 श्रृंखला Women Cricket
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अक्टूबर महीने में जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ टी20 मुकाबले खेलने उतरने वाली है। आगामी कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमों के बीच कुल 6 सफेद गेंद के मैच खेले जाएंगे। इसमें रायपुर को तीन टी20 मुकाबलों की मेजबानी मिली है, जबकि तीन एकदिवसीय मुकाबले वडोदरा में आयोजित होंगे।
यह दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला मानी जा रही है। इससे पहले दोनों टीमों की भिड़ंत केवल बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और क्वालिफायर मुकाबलों में ही देखने को मिली थी।
पहली बार भारत दौरे पर आएगी जिम्बाब्वे महिला टीम
जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। टीम पहली बार भारत में किसी द्विपक्षीय श्रृंखला का हिस्सा बनने जा रही है। वहीं भारतीय महिला टीम ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया है। ऐसे में दोनों देशों के बीच यह क्रिकेट संबंधों का नया अध्याय माना जा रहा है।
महिला क्रिकेट पर बढ़ रहा जोर (Women Cricket)
आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को देखते हुए महिला क्रिकेट में लगातार द्विपक्षीय श्रृंखलाएं बढ़ाई जा रही हैं। वर्ष 2027 में श्रीलंका में महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीमों को ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका दिया जा रहा है ताकि तैयारियों को मजबूत किया जा सके।
रायपुर में होंगे तीन मुकाबले
16 अक्टूबर को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा।
18 अक्टूबर को दूसरा टी20 मैच आयोजित होगा।
20 अक्टूबर को तीसरा टी20 मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा।
वडोदरा में खेले जाएंगे वनडे मुकाबले
23 अक्टूबर को पहला एकदिवसीय मुकाबला (Women Cricket) होगा।
25 अक्टूबर को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा।
28 अक्टूबर को तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आयोजित किया जाएगा।



