खेलछत्तीसगढ़

Sachin Tendulkar Bastar Visit : सचिन तेंदुलकर ने थामी खेल विकास की कमान, 50 स्कूलों में तैयार होंगे आधुनिक मैदान

बस्तर की बदलती हुई फिजाओं के बीच आज एक नया अध्याय जुड़ (Sachin Tendulkar Bastar Visit) गया है। भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ आज बस्तर पहुंचे। उनके इस दौरे ने यह साफ कर दिया है कि बस्तर अब डर और दहशत के साये से बाहर निकलकर सपनों की नई उड़ान भर रहा है।

सचिन के साथ उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और परिवार के अन्य सदस्य भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। जिस धरती पर कभी संघर्ष की खबरें आती थीं वहां अब खेल और प्रतिभा की गूंज सुनाई देगी।

मैदान कप से चमकेगी हजारों बच्चों की किस्मत (Sachin Tendulkar Bastar Visit)

मीडिया से मुखातिब होते हुए सचिन तेंदुलकर ने बस्तर के बच्चों के लिए अपनी बड़ी योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और मानदेशी फाउंडेशन के सहयोग से बस्तर के 50 स्कूलों में खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे।

इसके साथ ही ‘मैदान कप’ प्रतियोगिता की शुरुआत की जा रही है जो हजारों स्थानीय बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगी। इस अभियान से सीधे तौर पर 5 हजार से ज्यादा बच्चों को फायदा मिलेगा जिन्हें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसे खेलों में बेहतर सुविधाएं और ट्रेनिंग दी जाएगी।

नन्हे खिलाड़ियों के बल्ले पर ‘मास्टर ब्लास्टर’ का ऑटोग्राफ

बस्तर पहुंचने पर स्थानीय बच्चों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सचिन तेंदुलकर ने न केवल बच्चों से मुलाकात की बल्कि उनके बैट पर ऑटोग्राफ (Sachin Tendulkar Bastar Visit) भी दिए। युवा क्रिकेटर द्रोण वर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सचिन ने उनके बल्ले पर “Best Wishes” लिखा और उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

बच्चों ने भी अपने चहेते खिलाड़ी का स्वागत बस्तर मॉडर्न आर्ट भेंट कर किया। यह भावुक पल इस बात का प्रतीक था कि बस्तर के युवा अब बंदूक नहीं बल्कि मेडल और ट्रॉफी जीतकर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और प्रशासन का सहयोग

बस्तर एसपी शलभ सिन्हा के अनुसार सचिन तेंदुलकर अपने फाउंडेशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेने (Sachin Tendulkar Bastar Visit) पहुंचे हैं। मास्टर ब्लास्टर की लोकप्रियता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

सचिन का यह दौरा पूरी दुनिया को एक कड़ा संदेश देता है कि शांति की राह पर बढ़ता बस्तर अब खेल प्रतिभाओं की नई राजधानी बनने की ओर अग्रसर है। खेल के माध्यम से विकास की यह लहर न केवल स्थानीय युवाओं का भविष्य संवारेगी बल्कि बस्तर को एक नई वैश्विक पहचान भी दिलाएगी।

Related Articles

Back to top button