TCS Salary Hike 2026 : TCS कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, नौकरी पर लगा संकट टला, सैलरी में 10% से ज्यादा बढ़ोतरी का रास्ता साफ

आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से अपने लाखों कर्मचारियों के लिए एक ऐसी (TCS Salary Hike 2026) खबर आई है, जिसका इंतजार पिछले एक साल से हो रहा था। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि अब छंटनी (Layoffs) का दौर पूरी तरह खत्म हो चुका है।
साल 2026 में हुए कई कड़े फैसलों और इंटरनल रिस्ट्रक्चरिंग के बाद अब टीसीएस वापस अपने पुराने फॉर्म में लौट रही है। मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को न केवल नौकरी की सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उनके वेतन में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी की तैयारी कर ली गई है।
शानदार परफॉर्मेंस पर मिलेगी डबल डिजिट हाइक (TCS Salary Hike 2026)
टीसीएस ने अपने सालाना सैलरी इंक्रीमेंट साइकिल को फिर से पटरी पर लाने की पुष्टि की है। इस साल जो कर्मचारी ‘टॉप परफॉर्मर’ की श्रेणी में रहे हैं, उन्हें 10% से भी ज्यादा (Double Digit) की वेतन वृद्धि मिल सकती है।
वहीं, औसत रेटिंग वाले कर्मचारियों को उनके ग्रेड के हिसाब से 4.5% से लेकर 7% तक की हाइक मिलने की उम्मीद है। सीईओ के. कृतिवासन का मानना है कि शुरुआती आर्थिक दबाव के बाद अब कंपनी एक पॉजिटिव ग्रोथ की तरफ बढ़ रही है, जिसका सीधा फायदा कर्मचारियों को दिया जाएगा।
भर्तियों का नया टारगेट और AI का दबदबा
भले ही पिछले कुछ समय में हेडकाउंट में मामूली गिरावट देखी (TCS Salary Hike 2026) गई हो, लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि यह छंटनी नहीं बल्कि नेचुरल एट्रिशन (Natural Attrition) का नतीजा है। कंपनी इस साल करीब 40,000 फ्रेशर्स की भर्ती करने के मिशन पर है, जिसमें से 25,000 ऑफर पहले ही दिए जा चुके हैं।
इसके साथ ही, टीसीएस का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बिजनेस भी रिकॉर्ड रफ्तार से बढ़ रहा है, जिसने चौथी तिमाही में ही लगभग 2.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू बटोर लिया है।
खुशखबरी के बीच एचआर विभाग पर दाग
जहाँ एक तरफ कंपनी अपनी फाइनेंशियल ग्रोथ और सैलरी हाइक का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ नासिक के बीपीओ सेंटर से जुड़ी एक खबर ने कंपनी की इमेज को झटका दिया है।
वहां की एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर चल रहे विवाद और पुलिसिया कार्रवाई ने कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप (TCS Salary Hike 2026) मचा दिया है। उन पर महिला कर्मचारियों के शोषण और गंभीर शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोप लगे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद अब टीसीएस के वर्क कल्चर और महिला सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठने लगे हैं, जिसे लेकर मैनेजमेंट अब डैमेज कंट्रोल मोड में है।



