छत्तीसगढ़

Hanuman Jayanti Special : “चिट्ठी वाले हनुमान” मंदिर बना आस्था का अनोखा केंद्र, लिखकर मांगी जाती हैं मनोकामनाएं

हनुमान जयंती के खास अवसर पर राजधानी रायपुर का एक अनोखा मंदिर श्रद्धालुओं के बीच खास (Hanuman Jayanti Special) चर्चा में है। यहां भगवान हनुमान को “चिट्ठी” लिखकर अपनी मनोकामना बताने की परंपरा ने इस मंदिर को अलग पहचान दिला दी है। शहर के टिकरापारा क्षेत्र के पास स्थित यह मंदिर अब आस्था और विश्वास का बड़ा केंद्र बन चुका है, जहां हर दिन सैकड़ों लोग अपनी उम्मीदों के साथ पहुंचते हैं।

चिट्ठी लिखकर प्रार्थना, आस्था का अनोखा रूप (Hanuman Jayanti Special)

इस मंदिर की सबसे खास बात इसकी अनोखी परंपरा है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाओं को कागज पर लिखते हैं और फिर उसे भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। मान्यता है कि यहां लिखकर मांगी गई प्रार्थनाएं सीधे भगवान तक पहुंचती (Hanuman Jayanti Specia) हैं और निश्चित समय के भीतर पूरी भी होती हैं। यही वजह है कि यह मंदिर “चिट्ठी वाले हनुमान” के नाम से प्रसिद्ध हो गया है।

रोज उमड़ती भीड़, मंगलवार-शनिवार को खास रौनक

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में इस मंदिर की प्रसिद्धि तेजी से बढ़ी है और अब दूर-दराज से भी लोग यहां पहुंचने लगे हैं।

हर परेशानी का समाधान, अलग-अलग मनोकामनाएं

यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी अलग-अलग इच्छाएं लेकर आते हैं। कोई नौकरी की कामना करता है, तो कोई आर्थिक स्थिति सुधारने की प्रार्थना करता है। इसके अलावा पारिवारिक सुख-शांति, कर्ज से मुक्ति और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी लोग चिट्ठी लिखकर अर्जी लगाते हैं।

पुजारी ने बताई परंपरा की खासियत

मंदिर के पुजारी नरेंद्र चौबे के अनुसार, इस परंपरा के प्रति लोगों की आस्था लगातार (Hanuman Jayanti Special) बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कई श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद दोबारा मंदिर आकर धन्यवाद भी देते हैं। उनका कहना है कि यह मंदिर अब केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि विश्वास और उम्मीद का केंद्र बन चुका है।

Related Articles

Back to top button