Afeem Ki Kheti Chhattisgarh : अवैध अफीम की खेती का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ की फसल नष्ट, पूरे जिले में जांच अभियान तेज

छत्तीसगढ़ के Balrampur-Ramanujganj जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई (Afeem Ki Kheti Chhattisgarh) की है। थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम खजुरी (तुर्रीपानी) में अवैध रूप से अफीम उगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ग्राम खजुरी तुर्रीपानी में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया अपने खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान खेत में अफीम की खेती पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
मौके पर पहुंचे अधिकारियों को देखकर दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने (Afeem Ki Kheti Chhattisgarh) लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। जांच के दौरान खेत में लगी अफीम की फसल को जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित उखाड़कर जब्त किया गया।
2 करोड़ की अफीम की फसल बरामद
कार्रवाई के दौरान कुल 1883.76 किलोग्राम अफीम की फसल बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8 और 18 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
सीमावर्ती इलाके में चल रहा अभियान
कलेक्टर Rajendra Katara और पुलिस अधीक्षक Vaibhav Banker के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान चलाया (Afeem Ki Kheti Chhattisgarh) जा रहा है। जांच में सामने आया कि लगभग 1.47 एकड़ जमीन पर जंगलों के बीच अफीम की खेती की जा रही थी, जो Jharkhand की सीमा से लगा क्षेत्र है।
पूरे जिले में सघन जांच
प्रशासन ने बताया कि पुलिस, राजस्व, वन विभाग और पंचायत की संयुक्त टीमों द्वारा पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर खेतों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती, भंडारण या परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



