Vijay Deverakonda Age Difference : ‘VIROSH’ की शादी से पहले चर्चा तेज, विजय देवरकोंडा रश्मिका से 7 साल बड़े, एक्स बॉयफ्रेंड से था 10 साल का फासला

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों (Vijay Deverakonda Age Difference) में बने हुए हैं। उदयपुर में आयोजित होने वाले इस खास समारोह से पहले दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर कई दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं। खासकर, प्रशंसकों के बीच दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
अगर उम्र की बात करें तो विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था, जबकि रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ। इस हिसाब से विजय, रश्मिका से करीब 7 साल बड़े हैं। हालांकि, उम्र के इस अंतर का असर उनके रिश्ते पर कभी नजर नहीं आया और दोनों की केमिस्ट्री लंबे समय से प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय रही है।
रश्मिका मंदाना की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उनका नाम पहले कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ जुड़ा था। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और सगाई (Vijay Deverakonda Age Difference) भी की थी। दिलचस्प बात यह है कि रक्षित शेट्टी उम्र में रश्मिका से करीब 10 साल बड़े बताए जाते हैं। बाद में आपसी सहमति से दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और रश्मिका अपने करियर पर ध्यान देने लगीं।
विजय और रश्मिका ने हाल ही में अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा करते हुए अपने रिश्ते को नया नाम ‘VIROSH’ दिया, जो उनके नामों का संयोजन है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताते हुए इस नए सफर की शुरुआत को खास बताया।
शादी से पहले उदयपुर में प्री-वेडिंग समारोह की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कई खास आयोजन किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह समारोह निजी रखा गया है, लेकिन इसके बावजूद प्रशंसकों के बीच इस शादी को लेकर उत्साह चरम पर है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में रही है और अब दोनों का यह रिश्ता शादी के बंधन में बंधने (Vijay Deverakonda Age Difference) जा रहा है। ऐसे में उनकी उम्र, रिश्ते और शादी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्रशंसकों के बीच खास दिलचस्पी का विषय बनी हुई है।



