छत्तीसगढ़

Gazipur Thana Rank 1 : दिल्ली का गाजीपुर थाना देश में पहले स्थान पर, रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय ( DGP IGP Conference Raipur ) में देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को (Gazipur Thana Rank 1) सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान देश के टॉप-3 पुलिस थानों को पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष दिल्ली का गाजीपुर पुलिस थाना देश में प्रथम स्थान पर रहा। दूसरा स्थान अंडमान के पहरगांव थाना और तीसरा स्थान कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला थाना को प्राप्त हुआ।

https://youtu.be/T-2O9_FqjTs

देशभर के विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 70 थानों को शामिल किया गया था, जिनमें से टॉप-10 का चयन किया गया। राजधानी दिल्ली ( Gazipur Thana Rank 1) के गाजीपुर थाना प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि चयन के लिए 70 अलग-अलग कैटेगरी में अंक दिए गए। इन मापदंडों में पुलिस कर्मियों का जनता से व्यवहार, थाने की स्वच्छता, मामलों के त्वरित निपटारे, लंबित अपराधों की स्थिति और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद जैसे मानदंड शामिल थे। इन सभी पैमानों पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर गाजीपुर थाना देश में प्रथम स्थान पर चुना गया।

शाह ने 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों की घोषणा की

सम्मेलन के पहले सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के पुलिस बलों, CAPF और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दोपहर में डीआईबी की ओर से स्वागत भाषण दिया गया। इस दौरान गृहमंत्री ने सराहनीय सेवाओं के लिए IB अधिकारियों को पदक भी प्रदान किए।

अमित शाह ने न केवल देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को सम्मानित किया, बल्कि ( Amit Shah Awards ) देशभर के शीर्ष-10 पुलिस थानों की भी घोषणा की। यह वार्षिक मूल्यांकन देश की पुलिसिंग प्रणाली को सशक्त बनाने और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है।

https://youtu.be/Ggzw0uMgOGs

डीजीपी–आईजीपी कॉन्फ्रेंस में कुल आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन दो सत्र हुए, जबकि शनिवार को चार और रविवार को दो सत्र होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को आयोजित होने वाले छह सत्रों में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह तीनों दिनों के सभी आठ सत्रों में मौजूद रहेंगे। यह सम्मेलन देश के सुरक्षा ढांचे और आधुनिक पुलिसिंग पर गहन मंथन का प्रमुख मंच माना जाता है।

Related Articles

Back to top button