देश

ATS का बड़ा ऑपरेशन: देश का गद्दार ठाणे से गिरफ्तार; पाकिस्तानी महिला के संपर्क में..

-पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों के खिलाफ जांच एजेंसियां और सतर्क

नई दिल्ली। ATS big operation: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों के खिलाफ जांच एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने मिलकर एक ऑपरेशन शुरू किया है। इसमें हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब महाराष्ट्र में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। भारत की जानकारी पाकिस्तान को देने और देश के साथ गद्दारी करने वाले एक व्यक्ति को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था।

https://www.youtube.com/watch?v=0jIZ2T2Bi3k

एटीएस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि उनमें से दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। एटीएस एक आरोपी की गहन जांच कर रही है। ठाणे के कलवा का रहने वाला एक व्यक्ति फेसबुक के जरिए एक पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। एटीएस की जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक फेसबुक के जरिए एक पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था और उसने कई जगहों की अहम जानकारियां और फोटो वॉट्सऐप के जरिए पाकिस्तान भेजे थे।

https://www.youtube.com/watch?v=VWvP6HIooXc

पूरे देश में तलाश शुरू

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में रहकर पाकिस्तान की मदद करने वाले देशद्रोहियों की तलाश शुरू कर दी गई है। देशभर में संदिग्धों की गिरफ्तारी हो रही है। एटीएस को सूचना मिली थी कि कलवा का रहने वाला एक व्यक्ति पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में है। इसके मुताबिक एटीएस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी मदद करने वाले उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=e3AdRivhY5s

पूछताछ के बाद दो रिहा

ठाणे में एटीएस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के साथ हिरासत में लिए गए दो लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। हालांकि जरूरत पडऩे पर उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति मुंबई में एक महत्वपूर्ण संगठन में काम करता है। एटीएस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि इसमें और लोग शामिल हैं या नहीं।

https://www.youtube.com/watch?v=OIbio6eebJI&t=1s

Related Articles

Back to top button