मनोरंजन

वॉर 2 का टीज़र रिलीज़: ऋतिक रोशन और एनटीआर की ब्लॉकबस्टर भिड़ंत की पहली झलक आई सामने

मुंबई। War 2 teaser released: जैसा कि ऋतिक रोशन ने कुछ दिन पहले वादा किया था कि एनटीआर का जन्मदिन इस बार धमाकेदार होगा, और फिर क्या था उन्होंने अपना वादा निभाया। वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का टीज़र आज रिलीज़ कर दिया गया है।

https://navpradesh.com/why-questions-on-armys-bravery/

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएँगे। फिल्म 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में वर्ल्डवाइड रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

https://navpradesh.com/the-role-of-aluminium-is-very-important-amidst-the-ongoing-trade-war-in-the-world/

‘वॉर 2’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जिसकी पिछली सभी किश्तें, जैसे- ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, और ‘टाइगर 3’ सुपरहिट रही हैं।

https://navpradesh.com/amazing-story-of-strange-pakistan/

टीज़र में जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट और ऋतिक-एनटीआर की टक्कर ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। फिल्म को इंडस्ट्री में इस साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज़ माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button