देश

2027 को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी भविष्यवाणी; योगी-मोदी में बढ़ी टेंशन, कहा…

-प्रदेश में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

लखनऊ। Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने यूपी में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सपा के प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उत्साह और भी बढ़ गया है। अब उन्होंने 2027 को लेकर इतना बड़ा दावा किया है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच तनाव बढ़ सकता है।

अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के सभी वर्ग के लोग मिलकर समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए काम कर रहे हैं।

https://navpradesh.com/modi-3-0-government-in-action-mode-after-oath-first-meeting-of-the-new-cabinet-today-what-will-be-the-big-decision

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने बीजेपी की समाज को बांटने की राजनीति को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। सपा अध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा।

https://navpradesh.com/bollywood-khiladi-badshah-together-shahrukh-akshay-came-face-to-face-at-the-prime-ministers-swearing-in-ceremony

इस बारे में अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया बीजेपी सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। उनका झूठ और लूट जनता के सामने उजागर हो गई है। 2024 लोकसभा चुनाव का नतीजा संविधान और लोकतंत्र की जीत है।

https://navpradesh.com/narendra-modi-oath-taking-ceremony-who-can-get-a-seat-in-the-modi-3-0-cabinet-the-list-has-come-out-the-discussion-is-going-on-about-these-names

यूपी में सपा ने 37 सीटें जीतीं

लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी में अच्छा प्रदर्शन किया। पार्टी ने राज्य में 37 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 33 सीटें जीतीं। यूपी में सपा के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही इंडिया गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए को 36 सीटों पर जीत मिली। आजाद समाज पार्टी ने एक सीट जीती है।

Related Articles

Back to top button