देशराजनीति

Congress’s Women Justice Guarantee Scheme : BJP की महतारी वंदन, कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना

कांग्रेस का एलान चुनाव से पहले गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद, सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण का वादा

रायपुर/नई दिल्ली/नवप्रदेश। Congress’s Women Justice Guarantee Scheme : ऐन लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने BJP की महतारी वंदन, कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर BJP की महतारी वंदन की तर्ज पर आज बुधवार को नारी न्याय गारंटी योजना का एलान किया है।

कांग्रेस ने वादा किया है कि गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।

 Congress's Women Justice Guarantee Scheme :
Congress’s Women Justice Guarantee Scheme :

खड़गे ने पीएम मोदी और भाजपा की गारंटी पर तंज कसते हुए कहा- कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होता है। यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम मैनिफेस्टो बना रहे हैं और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं।

कांग्रेस का पंजा निशान और 5 योजनाओं का ऐलान

0 महालक्ष्मी गारंटी- इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

0 आधी आबादी-पूरा हक- इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

0 शक्ति का सम्मान- इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

0 अधिकार मैत्री- पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक नियुक्ति।

0 सावित्री बाई फुले हॉस्टल- जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए एक हॉस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इसकी संख्या दोगुनी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button