राजनीतिशहर

Vice President Mimicry Case : कल बीजेपी करेगी राहुल गांधी का पुतला दहन

रायपुर/नवप्रदेश। Vice President Mimicry Case : भाजपा रायपुर के जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर और सत्यम ने कहा है कि कल 21 दिसंबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उपहास उड़ाने वाला वीडियो बनाकर अपमानित किया गया है। लोकसभा सदस्य राहुल गांधी द्वारा यह अपमानजनक कृत्य किया गया है।

लोकसभा सदस्य राहुल गांधी द्वारा उपहास उड़ाएं जाने का वीडियो बनाकर अपमानित किए जाने के विरोध में भाजपा रायपुर जिला,मंडल युवा मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा महिला मोर्चा,जनजाति मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ द्वारा 21 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे पुतला दहन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button