मनोरंजन

29 जून को रिलीज होगी कार्तिक-कियारा की ‘सत्य प्रेम की कथा’


मुंबई। कार्तिक और कियारा आडवाणी की नई फिलम सत्यप्रेम की कथा का आज नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक और बेहतरीन केमिस्ट्री दिखने वाली है।

फिल्म सत्यप्रेम को समीर विद्वंस ने निर्देशित किया है। इससे पहले भी काॢतक और कियारा की फिल्म भूल भुलैया 2 में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। इन दोनों ने पहले भी अन्य फिल्मों में साथ काम किया है। सत्यप्रेम की कथा फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज होने वाली है।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के नई फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित दिख रहे है। फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया में अच्छी खासी लाईक और कमेंट मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button