गर्म राख से झुलसे BSP Plant के 6 मजदूर, क्रेन ऑपरेटर की हालत गंभीर |

गर्म राख से झुलसे BSP Plant के 6 मजदूर, क्रेन ऑपरेटर की हालत गंभीर

6 workers of BSP plant scorched by hot ashes, crane operator's condition critical

BSP Plant Accident

दुर्ग/नवप्रदेश। BSP Plant Accident दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार रात प्रोडक्शन के दौरान ब्लास्ट हुआ, जिसमे 6 मजदूर इसके चपेट में आ गए। घायल दो मजदूर प्लांट के हैं और 4 यादव इंटरप्राइजेस के ठेका मजदूर है, जिन्हे सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 8.30 बजे MRD यूनिट-2 में मजदुर प्रोडक्शन (BSP Plant Accident) में भिड़े थे। जहां प्रोडूसशन में निकली राखड़ को ठंडा किया जा रहा था। इसी दौरान जब क्रेन ऑपरेटर ने कंटेनर को पलटा सीधे नीचे जमा पानी में जा गिरा। जिससे जोरदार धमाका हुआ और गर्म पानी की छींटे मजदूरों पर जा गिरी। जिससे 6 मजदूर झुलस गए।

घायलो में मनीष साहू, पी राजू नायर, रजनीश चौहान, विजय कुमार व मैथी अलगन को भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

क्रेन ऑपरेटर (BSP Plant Accident) मनीष कुमार साहू गंभीर रूप से घायल है। उसे बर्न यूनिट के ICU में रखा गया है। उसका पेट 65 फीसदी झुलस गया है। जबकि बाकी घायल 5 से 10 प्रतिशत झुलसे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *