छत्तीसगढ़

CG Cancer Conclave 2026: सीएम विष्णु देव साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

-नवा रायपुर में बनेगी 5000 बिस्तरों वाली मेडिसिटी

रायपुर/नवप्रदेश। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर (CG Cancer Conclave 2026) द्वारा आयोजित चौथे ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैंसर की समय पर पहचान, रोकथाम और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज के सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि नवा रायपुर में 100 एकड़ क्षेत्र में 5,000 बिस्तरों वाली ‘मेडिसिटी’ विकसित की जा रही है, जो आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनेगी।

  • मेडिसिटी का निर्माण: नवा रायपुर में 100 एकड़ में 5000 बिस्तरों वाली विशाल और अत्याधुनिक ‘मेडिसिटी’ आकार ले रही है।
  • आर्थिक सहायता: कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए ‘आयुष्मान भारत योजना’ (CG Cancer Conclave 2026) के तहत 5 लाख रुपये और ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के तहत 25 लाख रुपये तक की उपचार सहायता दी जा रही है।
  • कैंसर डेटाबेस: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में कैंसर को ‘नोटिफाइड’ (अधिसूचित) बीमारी बनाया जाएगा ताकि मरीजों का एक व्यवस्थित डेटाबेस तैयार हो सके।
  • सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन: मुख्यमंत्री ने ‘सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन परियोजना’ का शुभारंभ किया। इसके तहत एचपीवी टीकाकरण को मिशन मोड में चलाया जाएगा।
  • स्वस्थ बस्तर अभियान: ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत अब तक 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिनमें से 40 हजार लोगों को बीमारी की पहचान के बाद इलाज से जोड़ा गया है।

मरीज का मनोबल बढ़ाना जरूरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर (CG Cancer Conclave 2026) से लड़ाई केवल दवाओं तक सीमित नहीं है; मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी है कि इस मुश्किल वक्त में वह अकेला नहीं है। चिकित्सकों की संवेदनशीलता और परिवार का सहयोग मरीज को बीमारी से लडऩे की ताकत देता है। उन्होंने बीमारी की शुरुआती पहचान (स्क्रीनिंग) को सबसे अहम बताया, जिससे इलाज ज्यादा प्रभावी और सुलभ हो सके।

तेजी से हो रहा स्वास्थ्य अधोसंरचना का विकास

सीएम साय ने बताया कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, जो अब (शासकीय और निजी मिलाकर) 15 हो चुके हैं। इसके अलावा 5 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर काम चल रहा है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े।

अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव और नई तकनीक पर मंथन

यह कॉन्क्लेव रिस्टोरिंग बैलेंस टू कैंसर केयर (CG Cancer Conclave 2026) की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 200 से अधिक राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इस साल मुख्य रूप से स्त्री रोग संबंधी कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर पर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आधुनिक कैंसर स्क्रीनिंग और उपचार की तकनीकों से जुड़े स्टॉलों का भी अवलोकन किया और विशेषज्ञों से कैंसर के इलाज में उभरती नई संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर बालको मेडिकल सेंटर की डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही समेत कई प्रतिष्ठित चिकित्सक और शोधकर्ता उपस्थित रहे।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button