Presidential Candidate : देश को नहीं चाहिए खामोश राष्ट्रपति, छत्तीसगढ़ से मेरा गहरा नाता, भिलाई में मेरी हुई शादी : यशवंत सिन्हा

Presidential Candidate : देश को नहीं चाहिए खामोश राष्ट्रपति, छत्तीसगढ़ से मेरा गहरा नाता, भिलाई में मेरी हुई शादी : यशवंत सिन्हा

Yashwant Sinha,

रायपुर/नवप्रदेश। राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों के साक्षा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज यहां कहा कि मैंने अपने प्रचार अभियान की शुरूवात दिल्ली से बहुत दूर केरल के तिरूअनंतपुरम (Yashwant Sinha) से की है। वहां हमे 100 फीसदी वोट मिल रहे है। केरल सेकुलर स्टेट है।

अपने प्रचार अभियान के तहत आज दोपहर रायपुर पहुंचे यशवंत सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा छत्तीसगढ़ से मेरा गहरा संबंध है वो संबंध ये है कि आज से 60 साल पहले मैं यहां भिलाई आया था और यही मेरी शादी हुई (Yashwant Sinha) थी इसलिए बराबर छत्तीसगढ़ से विषेश लगाव महसूस करता हूं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद गरिमा का पद है। अच्छा तो यही होता कि इसके की इस पद के लिए चुनाव ही नहीं होते किसी को तय कर देते सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुना जाता। सिन्हा ने कहा कि आज देश में जो हालात है उसके मद्देनजर देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए।

राष्ट्रपति का एक अधिकार होता (Yashwant Sinha) है वो ये है सरकार को मशवरा दे सकता है लेकिन अगर वह पीएम के हाथ में कठपुतली होंगे तो ऐसी भी नहीं कर पाएंगे। अगर मैं चुनाव में हूं तो इस आशा विश्वास का जिम्मा निभाउंगा इसमें सरकार से टकराव की बात नहीं लेकिन सलह-मशवरा हो सकता है।

उन्होंने उन दलो का आभार व्यक्त किया है जो उन्हें समर्थन दे रहे है। सिन्हा ने कहा कि केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें फोन किया था लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई पहल नहीं की।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed