खेल

WTC 2023: बड़े रिकॉर्ड की राह पर रोहित शर्मा, बनेंगे नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी !


नई दिल्ली। WTC 2023: बड़े रिकॉर्ड की राह पर रोहित शर्मा, बनेंगे नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी ! भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के केनिंग्टन ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने पहले टेस्ट विश्व कप खिताब की तलाश में हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी ओवल पहुंच चुके हैं और इस बड़े मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।

कप्तान रोहित के पास इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। रोहित एक बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ दो कदम दूर हैं। अगर वह यह रिकॉर्ड हासिल कर लेते हैं तो वह नंबर 1 भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित शर्मा वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इस सूची में तुरंत शीर्ष पर पहुंचना उनके लिए फिलहाल मुश्किल है। लेकिन उनके लिए भारतीय खिलाडिय़ों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करना संभव है।

वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के नाम है। उन्होंने 59 छक्के लगाए हैं। लेकिन रोहित के नाम सिर्फ 37 छक्के हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। साथ ही वह चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनके नाम 38 छक्के हैं। इसलिए अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 2 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर 1 भारतीय बन जाएंगे।

Related Articles

Back to top button