
रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाले महीने काफी खास रहने (Women Cricket In Raipur) वाले हैं। आईपीएल मुकाबलों के बाद अब राजधानी में फिर से बड़े क्रिकेट आयोजन होने जा रहे हैं। खेल प्रेमियों के बीच इसे लेकर उत्साह बढ़ गया है और स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी शुरू होने लगी है।
खास बात यह है कि पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम रायपुर में इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरेगी। इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। वहीं स्थानीय खिलाड़ियों और खेल आयोजकों में भी अलग उत्साह दिखाई दे रहा है।
अक्टूबर में होगी भारत और जिम्बाब्वे की टी 20 सीरीज : Women Cricket In Raipur
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टी 20 सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से रायपुर में होगी।
इसके बाद वनडे मुकाबले बड़ौदा में आयोजित किए जाएंगे। यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार भारत दौरे पर आएगी।
पहली बार रायपुर में उतरेगी भारतीय महिला टीम
अब तक भारतीय महिला टीम ने राजधानी रायपुर में कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में यह सीरीज शहर के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहले कभी सीधी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। इससे पहले उनका सामना केवल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और क्वालिफायर मुकाबलों में हुआ था।
महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी
आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट को देखते हुए महिला क्रिकेट में लगातार द्विपक्षीय सीरीज बढ़ाई (Women Cricket In Raipur) जा रही हैं। क्रिकेट बोर्ड का फोकस महिला खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले देने पर है ताकि टीम को बड़े टूर्नामेंट से पहले बेहतर तैयारी मिल सके।
जून में लौटेगा सीसीपीएल
आईपीएल के बाद जून महीने में सीसीपीएल का आयोजन भी किया जाएगा। पिछले दो साल से लगातार हो रही इस लीग को प्रदेश में अच्छा प्रतिसाद मिला है। टी 20 प्रारूप में होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रदेश की कई फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती हैं। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलता है।
रायपुर बन रहा बड़ा क्रिकेट केंद्र
स्टेडियम के क्रिकेट बोर्ड के अधीन आने के बाद रायपुर में क्रिकेट गतिविधियां लगातार (Women Cricket In Raipur) बढ़ी हैं। आईपीएल मुकाबलों के सफल आयोजन के बाद अब महिला अंतरराष्ट्रीय मैच भी राजधानी को मिलने लगे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब रोटेशन व्यवस्था के तहत रायपुर में नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय टी 20, वनडे, टेस्ट और आईपीएल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।



