WI Vs ZIM T20 WC 2024 : वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाया तांडव, बना डाला वर्ल्डकप का दूसरा बड़ा टोटल
WI Vs ZIM T20 WC 2024
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्डकप के सुपर-8 मैच में जिमबाब्वे को 255 रन का टारगेट (WI Vs ZIM T20 WC 2024) दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्डकप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले 2007 वर्ल्डकप में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे। कैरेबियन टीम केवल 5 रन से इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गई।
हेटमायर और पॉवेल की तूफानी फिफ्टी
वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों पर 7 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 85 रन की पारी खेली। उनके अलावा पॉवेल ने 59 रन की पारी खेली। उन्होंने केवल 35 गेंदें खेलीं और 4 चौंके और 4 छक्के जड़े। शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने 13 गेंदों पर 31 और रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों पर 21 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगरवा और ब्लेसिंग मुजराबानी ने 2-2 विकेट झटके।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज – ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।
जिम्बाब्वे – ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
