परिवार की आंखों के सामने NMDC कर्मचारियों की जल समाधि, CM ने जताया दुख |

परिवार की आंखों के सामने NMDC कर्मचारियों की जल समाधि, CM ने जताया दुख

Water mausoleum of NMDC employees in front of family's eyes, CM expressed grief

NMDC

पिकनिक मनाने गए कर्मचारियों की इंद्रावती नदी के भँवर में फंसने से मौत

जगदलपुर/नवप्रदेश। NMDC : दिवाली की लंबी छुट्टी का आनंद लेने के लिए कई परिवार आसपास के क्षेत्र में घूमने के लिए निकलते हैं। ऐसे में एनएमडीसी के कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ घूमने निकल गए, लेकिन कौन जानता है कि यह दौरा उनके लिए आखिरी होगा। इसी तरह परिवार के साथ घूमने निकले दो कर्मचारियों की परिजनों के सामने ही मौत हो गई।

दरअसल, दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी में नहाने उतरे दो युबकों की जल समाधि हुई। परिवार की आंखों के सामने दोनों डूब गए लेकिन परिजन उन्हें नहीं बचा सके। ये घटना रविवार की है। करीब 14 घंटे के बाद दो कर्मचारियों के शव सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे गोताखोरों ने बरामद किया।

बताया जा रहा है कि दोनों NMDC कर्मचारी अपने परिवार के साथ सातधार में पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। इन दोनों की पत्नी, बच्चे समेत 10 लोग थे। सभी ने पहले उसी पुल के नीचे बैठकर खाना खाया, हंसी-मजाक का दौर चला, फिर दोनों कर्मचारी नहाने की मंशा से पानी में उतर गए। बताया जा रहा है कि, जिस जगह ये नहा रहे थे वहां पानी तो कम था, लेकिन गहराई अधिक थी, जिसे दोनों नाप नहीं पाए और पानी के बीच भंवर में फंस गए, जिसकी वजह से दोनों डूब गए। इनमें से एक प्रदीप दत्ता और दूसरा संजय राय है। यह दोनों एनएमडीस किरंदुल में पदस्थ थे।

कोहरा थमने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू

रविवार की देर रात तक गोताखोर दोनों कर्मचारियों के शवों को ढूंढऩे की कोशिश करते रहे, लेकिन अंधेरा होने की वजह से ज्यादा दूरी तक गोताखोर नहीं पहुंच पाए। जिससे दोनों कर्मियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। दंतेवाड़ा की डीएसपी आशारानी ने बताया कि, सोमवार की सुबह जब कोहरा थोड़ा कम हुआ तो एक बार फिर से शव को ढूंढने की कोशिश शुरू की गई।

पत्नी की आंखों के सामने डूबा

हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, पति को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए एक महिला ने भी पानी में छलांग लगा दी थी, लेकिन वो भी डूबने लगी। किसी तरह से आस-पास में खड़े ग्रामीणों ने महिला को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों पुरुषों की जिंदगी नहीं बचा पाए। जोर-जोर से चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर पुल के ऊपर खड़े सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बारसूर थाना और गोताखोरों को मामले की जानकारी दी।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, दंतेवाड़ा जिले के बारसूर सातधार पुल के पास इंद्रावती नदी में डूबने से दो लोगों की मृत्यु का बेहद दु:खद समाचार मिला। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग NMDC कर्मचारी थे। ईश्वर शोक संतप्त परिवारजनों को हिम्मत दें। हम सब दिवंगत आत्मओं की शांति की प्रार्थना करते हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *