देश

Viral Post : फैमिली वाट्सग्रुप का ऐसा चैट हो रहा वायरल, जिसे पढ़कर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

नई दिल्ली, नवप्रदेश। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी चीजें पोस्ट होती रहती हैं। जिनसे वे काफी ज्यादा वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Post) हो रहा है।

जहां मम्मी, पापा और बेटे की एक फनी वाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जहां बेटे के मैसेज के रिप्लाई में पापा- मम्मी ने कुछ मजेदार रिप्लाई कर दिया। पिता का ऐसा मैसेज देख पढ़कर यूजर्स अंकल के फैन (Viral Post) हो गए!

वॉट्सऐप चैट का यह स्क्रीनशॉट ट्विटर यूजर @JituGalani5 ने शेयर किया और लिखा- भुना हुआ चिकन खाना चाहता था लेकिन मजाक बन गया। उनके ट्वीट को लगभग 4 हजार लाइक्स और करीब 500 रीट्वीट्स मिल चुके हैं।

और हां, यूजर्स ने तो कमेंट की झड़ी लगा दी है। कोई लिख रहा है कि पापा ने सच लिखा दिया, तो कोई अंकल के स्वैग धांसू बता रहा (Viral Post) है।

दावा किया जा रहा है कि यह स्क्रीनशॉट एक फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप में हुई बातचीत का है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स ने संदेश लिखा- स्विगी (Swiggy) से रिफेंड (Refund) मिल गया, गलत जगह ऑर्डर हो गया था।

इस पर उसके पिता (Papa) ने जवाब दिया- तू भी गलती से ही ऑर्डर हुआ था लेकिन मुझे तो रिफंड नहीं मिला? वहीं मम्मी ने हंसी वाली इमोजी शेयर की है।

Related Articles

Back to top button