किसान कानून पर कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी का केंद्र से बड़ा सवाल, यदि एमएसपी खत्म नहीं कर रहे तो देते क्यों नहीं...

किसान कानून पर कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी का केंद्र से बड़ा सवाल, यदि एमएसपी खत्म नहीं कर रहे तो देते क्यों नहीं…

vikas tiwari attack centre on kisan kanoon, msp and mandi system in new kisan kanoon, navpradesh,

vikas tiwari attack centre on kisan kanoon

रायपुर/नवप्रदेश। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी (vikas tiwari attack centre on kisan kanoon) ने किसान कानून को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। विकास तिवारी ने कहा है कि केंद्र सरकार नए किसान विरोधी संशोधन कानून के जरिए मंडी व्यवस्था तथा एमएसपी (msp and mandi system in new kisan kanoon) को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है।

तिवारी (vikas tiwari attack centre on kisan kanoon) ने सवालिया लहजे में कहा कि यदि केंद्र सरकार कहती है कि वह मंडी व्यवस्था तथा एमएसपी (msp and mandi system in new kisan kanoon) को खत्म नहीं कर रही तो उसे इसका जिक्र करते हुए हलफनामा देना चाहिए। हलफनामा देने में क्या दिक्कत है।

प्रदेश भाजपा पर साधा निशाना

किसान कानून को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी (vikas tiwari attack centre on kisan kanoon) ने प्रदेश भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान का 2100 रुपए समर्थन मूल्य व बोनस देने का वादा कर उसे भूल जाने वाले आज खुद को किसान हितैषी बता रहे हैं। जबकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी व प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज देश में किसानों की हित की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार किसानों को धान का 2500 रुपए मूल्य दे रही है तो प्रदेश भाजपा  के नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है।

राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं किसानों के हित की इस लड़ाई में : तिवारी

विकास तिवारी ने किसान कानून के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आंदोलन की रणनीति का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदेश के सभी 300 ब्लॉक में केंद्र के कानून के खिलाफ विरोध  प्रदर्शन करेगी। यह विरोध प्रदर्शन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में किया जाएगा। वर्चुअल रैली निकाली जाएगी। इसमें करीब 30 से 40 हजार नागिरकों व किसानों के सम्मिलित होने की संभावना है। इसके लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी न्योता दिया गया है। वे भी किसानों की हित की इस लड़ाई में भाग ले सकते हैं।  

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *