दुनिया

Ukrin war: के बीच रूस ने मनाया 77वां विक्ट्री डे, पुतिन बोले-यूक्रेन हमला करना था जरूरी

विक्ट्री डे पर बोले पुतिन- नाटो के हमले से बचने शुरू की यूक्रेन की जंग (Ukrin war)

विक्ट्री डे द्वितीय विश्व युद्ध में नाजियों पर रूस की विजय का प्रतीक है

मास्को. रूस और यूक्रेन की जंग को ढाई महीने से ज्यादा हो गया। जंग जारी है। इस

बीच सोमवार को रूस ने अपना 77वां विजय दिवस यानी विक्ट्री डे मनाया। रूस

में विक्ट्री डे द्वितीय विश्व युद्ध में नाजियों पर रूस की विजय का

प्रतीक है। परेड को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, यूक्रेन पर हमला जरूर

हो गया था। अगर हम यूक्रेन (Ukrin war) पर हमला नहीं करते तो नाटो हम पर हमला कर

देता। ऐसे में रूस को अपनी आत्मरक्षा में एक्शन लेना पड़ा

उधर नुकसान के बाद भी रूसी सेना ने हमले तेज किए  हैं। करीब करीब यूक्रेन

के सभी बड़े शहरों को तबाह कर दिया है। रक्षा एक्सपर्ट मानते हैं इस जंग

में रूस को इतना नुकसान हो गया कि वो अगले कई सालों में जंग के बारे में

सोचेगा भी नहीं।

रूस के 873 टैंकों, सवा 2300 के करीब बख्तरबंद वाहनों, 179 विमानों, 154

हेलीकॉप्टर और 408 से अधिक आर्टिलरी सिस्टम को भी नष्ट कर चुका है। इसके

यूक्रेन की आर्मी ने दावा कि जंग में उसकी सेना रूस के 24 हजार से ज्यादा

सैनिकों को मार डाला है।

जी-7 देश कंसेंगे रूस पर शिकंजा

इस बीच दुनिया के धनी देशों के क्लब जी-7 ने रूस पर प्रतिबंध लगाने का

संकल्प लिया है। जी-7 देश रूस ने आयात होने वाले तेल पर बैन लगाना चाहते

हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलकर इन देशों ने मदद का भरोसा

दिलाया है साथ ही कहा वे जल्द ही रूस से मिल रही ऊर्जा जरूरतों का विकल्प

खोजेंगे। जी-7 देशों में फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और

अमेरिका शामिल हैं।

जेलेंस्की को बाइडेन मिला भरोसा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर

जेलेंस्की को और आर्थिक और सैन्य मदद का भरोसा दिया। यूक्रेन जंग (Ukrin war)के बाद

से ही अमेरिका लगातार रूस के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा है। अमेरिका  अब तक

2600 से ज्यादा रूसियों का वीसा बैन कर चुका है। इतना ही रूस के 3 सरकारी

चैनलों पर बैन लगा दिया है। रूसी बैंकों के पैसे और कंपनियों के फंड को

अमेरिका पहले ही सीज कर चुका है। इसमें पुतिन और उनके परिवार के सदस्यों

पर भी प्रतिबंध लगाया गया है

Related Articles

Back to top button