HEART को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना इन चीजों का जरूर करें सेवन |

HEART को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना इन चीजों का जरूर करें सेवन

To keep HEART healthy, consume these things daily

HEART

नई दिल्ली। HEART : आधुनिक समय में खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके लिए दिल के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। खासकर ह्रदय के मरीजों को कोरोना वायरस से अधिक खतरा है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा दिल को स्वस्थ रखने की सलाह देते हैं।

आप अपनी दिनचर्या में व्यापक सुधार, उचित खानपान और रोजाना एक्सरसाइज एवं योग कर दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। अगर आप भी दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

एवोकाडो खाएं

मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर एवोकाडो दिल के लिए किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से दिल (HEART) सेहतमंद रहता है। इसमें विटामिन-ई, एंटी ऑक्सिडेंट, बीटा-सिटोस्टीरॉल, एंटी- इन्फ्लेमेटरी, कैरोटिनोइड्स समेत कई आवश्यक तत्व पाए जाते हैं, जो ह्रदय से लेकर कैंसर जैसी बीमारी में फायदेमंद होते हैं।

नट्स का सेवन करें

नट्स में आवश्यक मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए नट्स में बादाम, अखरोट, पिस्ता आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। नट्स न केवल दिल के लिए बल्कि, कई अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद होते हैं।

डार्क चॉकलेट खाएं

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को होने वाली क्षति से रक्षा करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम जाता है। इसके लिए आप नियमित और सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खाएं।

तुलसी के पत्तों का सेवन करें

तुलसी के पत्ते में विटामिन-सी, ज़िंक, आयरन व क्लोरोफिल पाए जाते हैं। ये सभी हृदय (HEART) को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, तुलसी के पत्तों को चबाकर नहीं खाना चाहिए। इसके बदले में तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी के साथ निगल जाएं। इससे ह्रदय सेहतमंद रहता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed