Breaking:पंजाब के नए सरदार होंगे सुखजिंदर सिंह रंधावा, अरुणा और भारत होंगे उप मुख्यमंत्री, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय |

Breaking:पंजाब के नए सरदार होंगे सुखजिंदर सिंह रंधावा, अरुणा और भारत होंगे उप मुख्यमंत्री, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

Punjab CM: Sukhjinder Randhawa, Aruna and India will be the new Sardars of Punjab, time sought to meet the Governor as Deputy Chief Minister

Punjab CM

नई दिल्ली। Punjab CM : पंजाब के नए मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने इस पर मुहर लगा दी है। साथ ही पंजाब मे दो उप मुख्यमंत्री भी होंगे जो दलित और हिन्दू वर्ग से लिए गए हैं।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री के नाम पर कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही थी। लेकिन सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब की कमान सौंपी गई है। राज्य में उप मुख्यमंत्री के रूप में अरुणा चौधरी और भारत भूषण के नाम पर मुहर लग गई है।

माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री (Punjab CM) रंधावा पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बेहद करीबी हैं। नवजोत को पीसीसी चीफ बनाने में रंधावा का बड़ा हाथ था।

आपको बता दें कि शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई थी। कैप्टन सिंह का नवजोत के साथ पैठ नहीं बैठने से ही पंजाब में ये सियासी उठापटक हुई है।

तीन बार के 62 साल के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा (Punjab CM) वर्तमान में पंजाब के डेरा बाबा नानक से विधायक हैं और प्रदेश के जेल व सहकारिता मंत्री हैं। वहीँ पंजाब की महिला बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी दलित चेहरा हैं अब उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीँ भरत भूषण आशु हिन्दू कोटे से हैं जिन्हे भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने राजभवन पहुंचने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *