Devendra Fadnavis Big Announcement : किसानों को बड़ी राहत, 2 लाख तक कर्जमाफी का ऐलान, जारी रहेगी लाडकी बहिण योजना

महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों और महिलाओं के हित में कई अहम घोषणाएं (Devendra Fadnavis Big Announcement) की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए नई कर्जमाफी योजना लागू करेगी, वहीं महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाडकी बहिण योजना को भी लगातार जारी रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना’ के तहत किसानों का 2 लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा। इसके अलावा जो किसान समय पर अपने कर्ज का भुगतान करते हैं, उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन अनुदान भी दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे किसानों को राहत मिलेगी और समय पर कर्ज चुकाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।
फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लाडकी बहिण योजना को बंद नहीं करेगी। इस योजना के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान (Devendra Fadnavis Big Announcement) किया गया है और लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।
मुंबई को बनाया जाएगा आर्थिक विकास का बड़ा केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य मुंबई महानगर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को 140 अरब डॉलर से बढ़ाकर 300 अरब डॉलर तक ले जाना है। इसके लिए वडाला में 130 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप और इनोवेशन हब बनाया जाएगा।
इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत ठाणे से तलासरी तक तीन स्टेशनों का निर्माण फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
मेट्रो और नई मुंबई योजना पर भी जोर
राज्य सरकार वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया तक मुंबई मेट्रो लाइन-11 की भूमिगत परियोजना (Devendra Fadnavis Big Announcement) पर काम कर रही है, जिसकी अनुमानित लागत 23,487 करोड़ रुपये है। वहीं मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन-8 को लगभग 22,862 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।
इसके अलावा सरकार अटल सेतु क्षेत्र के आसपास ‘तीसरी मुंबई’ (मुंबई 3.0) बसाने और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र को ग्रीनफील्ड विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम कर रही है।
सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से महाराष्ट्र में किसानों को राहत (Devendra Fadnavis Big Announcement) मिलेगी, महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी और मुंबई महानगर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।



