बड़ी खबर: सूर्य से निकल रही ऊँ की ध्वनि, इस वीडियो में देखे नजारा व सुने आवाज

नई दिल्ली/नवप्रदेश। सूर्य (om sound from sun) से ऊँ की ध्वनि सुनाई दे रही है। ये दावा किया है पूर्व आईपीएए अधिकारी, भाजपा नेता व पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी (kiran bedi) ने, वाे भी सोशल मीडिया पर।
ये दावा करने वाला उनका वीडियाे (nasa video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद किरण बेदी (kiran bedi) खूब ट्रोल हो रही हैं। नेटिजंस उनकी आलाेचना कर रहे हैं। किरण बेदी ने शनिवार की सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियाे शेयर किया था।
https://twitter.com/thekiranbedi/status/1213289349942370304
इसके साथ ही लिखा था- नासा ने सूर्य पर का आवाज नासा ने वीडियो (nasa video) रिकॉर्ड किया है। सूर्य (om sound from sun) ऊँ का जाप कर रहा है, ऐसा दावा इस वीडियो में किया गया।
https://twitter.com/NASA/status/1022256902787555328
किरण बेदी के इस ट्वीट को दोपहर तक 7.3 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया जबकि23 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। हालांकि इस ट्वीट पर नेटिजंस ने बेदी को काफी ट्रोल किया है। कई लोगों ने ये वीडियाे फेक बताकर किरण बेदी को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी है। कुछ लोगों ने इस संबंध का नासा का ओरिजिनल वीडियो भी ट्वीट किया है।



