छत्तीसगढ़

Rotary Club’s Lecture On G 20 Summit : मुख्य वक्ता सीए अमित चिमनानी ने गिनाई उपलब्धियां

मिलेट के एक्सपोर्ट, क्रूड ऑयल पर निर्भरता खत्म, CA अमित ने कहा 2 वर्ष पहले 33, पिछले वर्ष 50 लेकिन भारत की अध्यक्षता में 112 मुद्दो में बनी आमसहमति

रायपुर/नवप्रदेश। Rotary Club’s Lecture On G 20 Summit : रोटरी क्लब द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में G 20 सम्मेलन से भारत को हुए फायदों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष और महालेखाकार छत्तीसगढ़ की सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य सीए अमित चिमनानी थे।

उन्होंने ने बताया कि G 20 समिट पिछले साल इंडोनेशिया में हुआ। इस साल इंडिया में हुआ अगले साल ब्राजील में होना है। इसमें दुनिया की 20 सबसे बड़ी इकोनॉमिस के साथ साथ 9 अन्य देश भी शामिल हुए।

CA अमित बोले वर्तमान में अचीवमेंट ऑफ मोदी गवर्नमेंट यह है की अब भारत की नीति इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी है। हम दुनिया की 1/5 th आबादी को रिप्रेजेंट करते है और हम न रूस की तरफ है न यूक्रेन की। हमारे फैसले इंडिपेंडेंट है जी 20 में जो बाइडेन के आने के बाद भी हमने रशिया की बुराई नही की यही हमारी इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी का प्रमाण है,जिसे सभी स्वीकार भी कर रहे है।

भारत में उपयोग होने वाले क्रूड ऑयल का 85 % हिस्सा भारत इंपोर्ट करता है और इसमें भारत की आय का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है। 40% प्रदूषण भी क्रूड ऑइल के उपयोग से होता है। क्रूड पर डिपेंडेंसी काम करने के लिए 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग का कांसेप्ट रखा गया है।

सीए अमित ने कहा कि अन्य देशों के यह मीट 1 या 2 जगह आयोजित होते थे। केंद्र सरकार ने इसे हर प्रदेश तक ले गए। कुल 60 से ज्यादा शहरो में आयोजन हुए जो हर प्रदेश को फायदा दे गए। इंडोनेशिया में 50 और उससे पहले केवल 33 आउटकम हुए लेकिन भारत में 112 आउटकम हुए। भारत ने विकसित और विकासशील, विरोधी देशों से भी आम सहमति बनवाई ये भारत की नेतृत्व क्षमता को बताता है।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब की एसिटेंट गवर्नर प्रतिमा नायडू, अध्यक्ष रूपेश जैन,सचिव सुरेश शर्मा,सुनील अग्रवाल, विनोद काशिव,आईडी कलवानी,रमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रतन अग्रवाल, गोपी मथानी,डॉक्टर राजेंद्र सिंघानिया,डॉक्टर सिन्हा,कैलाश अग्रवाल,मंजीत सिंह चावला,योगेश सैनी,चयन जैन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button