देश

बेहिसाब संपत्ति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री गिरफ्तार, पूर्व CM की भी जांच शुरू

चंढ़ीगढ़। op soni deputy cm: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि सोनी ने यह काला धन 2016 से 2022 के बीच इक_ा किया।

विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत की गई है। सोनी को सोमवार को अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा। ओपी सोनी चन्नी सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व उपमुख्यमंत्री और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था। अधिकारी ने बताया कि पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी गईं।

जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ओमप्रकाश सोनी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग मे ंकैबिनेट मंत्री थे। चन्नी सरकार में रहते हुए उन्हें चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, स्वतंत्रता सेनानी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। ओपी सोनी ही नहीं, विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भी बेहिसाब संपत्ति की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button